धन और खुशियां बरसाने आया: अनामिका गुप्ता

अनामिका गुप्ता
अध्यापिका

कृष्ण पक्ष त्रयोदशी पावन कार्तिक मास
पंच पर्व की आज से होती शुभ शुरुआत
समुद्र मंथन से प्रकटे
अमृत कलश लिए धन्वंतरी भगवान
दीन दुखियों के दुख को हरने
दिया आयुर्वेद का सबको ज्ञान
जड़ी बूटियां आयुर्वेद का
सब करिए नित उपयोग
स्वस्थ रहेगा सबका तन मन
दूर भागेंगे सब दुख रोग
गणपति लक्ष्मी की होती पूजा
सजी रंगोली खिले मांडने
हर घर आंगन में हुई सफाई
मिठाइयों की खुशबू से मन मयूरा लगा नाचने
रोनक बिखरी बाजारों में
चहल पहल मस्ती हुड़दंग
आतिशबाजी फुलझड़ी पटाखे
सोना चांदी के जेवर मां लक्ष्मी होती प्रसन्न
धन और खुशियां बरसाने आया
धनतेरस का त्यौहार है आया