आज 15 जनवरी 2023 का राशिफल: सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा परेशानियों से छुटकारा

मेष राशि

आज आपका दिन खास रहेगा। घर में किसी मित्र के आगमन से खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मिठास आ सकती है। आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। साथ ही इसमें आपको सफलता भी मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुंचा सकती है। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। धन खर्च होगा। पार्टनर की ओर से उपहार मिल सकता है। आप पार्टनर से अचानक मुलाकात हो सकती है। बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहेगा। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चल सकती है।

वृष राशि

आपका यह दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। समय पर कार्य पूरे नहीं होने से नौकरी में परेशानी आ सकती है। जीवन को संतुलित करके और काम को व्यस्थित तरीके से करने की भावना को विकसित करना उलझनों को कम करेगा। उन बदलावों पर विचार करें, जिन्हें आप किसी से प्यार करने के लिए करना चाहते हैं। व्यापार में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आपको अपने करीबी रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है। किसी जरूरी काम को आप जल्दी करने की कोशिश करेंगे। पार्टनर की ओर से आपको खूब प्यार मिलेगा। आज के दिन आपकी शादी की बात शुरू हो सकती है। पार्टनर पर किसी तरह की जबरदस्ती ना करें। धन लाभ हो सकता है। सोच-समझकर कुछ बोलें।

मिथुन राशि

दोस्त की बेरुख़ी आज आपको नाराज़ करेगी, लेकिन ख़ुद को शांत रखें। इस बात को परेशानी न बनने दें और इससे बचने की कोशिश करें। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाज़ी के ज़रिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आम परिचितों से व्यक्तिगत बातों को बांटने से बचें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके कीमती तोहफ़े भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी आपके ऊपर फूट पड़े। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास इंसान आ सकता है। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। आप आपको पार्टनर की तरफ से भरपूर प्यार मिलेगा। अगर प्रेम संबंधों की शुरुआत अभी ही हुई है तो प्रेमी से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें। अपोजिट जेंडर वाले नए लोगों से दोस्ती या मुलाकात की संभावना है।

कर्क राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम आपको कैंसिल करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अपनी राय को आपको अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा भी कर लेंगे। ब्राह्मण को भोजन कराएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोच समझ कर ही कुछ बोलें। पार्टनर की कोई बात आपको अधिक परेशान कर सकती है। आज आपको पार्टनर मिल सकता है। इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी ना दिखाएं। आप प्रेमी से अपने संबंधों को लेकर गंभीर बात भी कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रिश्ता सामान्य रहेगा।

सिंह राशि

माता-पिता की सेहत अगर गड़बड़ चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है। जीवन में आगे बढने की राह में अग्रसर रहेंगे। करियर में भविष्य में लाभ देने वाले फैसलें लेंगे। आज आपको पैसों का निवेश करने से बचना होगा, क्योंकि हानि के संकेत हैं। लंबे समय से आप जिन परेशानियों से जूझ रहे हैं, उससे अब आपको छुटकारा मिलने वाला है। कोई व्यक्ति जो आपसे या आपकी उपलब्धियों से ईर्ष्या करता है, आपको भटकाने की कोशिश करेगा। आप आपको अपनी भावनाएं अभिव्यक्त करने के लिए साहस दिखाने की जरूरत है। आज आपकी किसी रोचक और आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज के दिन शुरू होने वाली रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी। कुछ लोग अपने प्यार को शादी में भी बदलने का मूड बना सकते हैं।

कन्या राशि

उदास और अवसाद ग्रस्त न हों। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें, जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद ज़रुरी है, आप थोड़ा अधिक सो सकते हैं। पति-पत्नी में प्रेम बढ़ेगा। आज आप रोमांस भरे दिल में धैर्य रखें और दूसरों की गलतियों को अनदेखा करें। आज आप अपने से ज्यादा उम्र वाले किसी व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को विवाह प्रपोजल मिल सकते हैं।

तुला राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। छोटे कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। कुछ आसपास के लोगों के साथ आपकी थोड़ी बहस हो सकती है। माता-पिता का सहयोग कम ही मिल पायेगा। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। आपके खर्चें बढ़ सकते हैं। अपने खर्चों पर आपको लगाम लगाना चाहिए। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, आपकी परेशानी दूर होगी। पार्टनर के मूड का ध्यान रखें। आप इस संबंध को आगे ले जाने पर विचार करेंगे। आज के दिन आपकी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनकी सोच व कार्य-शैली आपसे बहुत मिलती है। प्रेमी का सहयोग मिलेगी। पार्टनर के साथ कही घूमने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक राशि

फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। कर्जा न लें। पैसे और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी संभाल कर रखें। आज आप ऐसे काम हाथ में लेंगे जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। आप संघर्ष का सामना करते रहेंगे। इसे सफलता मिलेगी वह खुशी का माहौल होगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। कार्य की सोच को पूरा कर उसे अच्छे तरीके से जीवन के उतरेंगे। प्रेमी से कोई गिफ्ट मिल सकता है। लव पार्टनर और खुद की सेहत का ख्याल रखें। आज पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर सकती है। आज सोच-समझकर कुछ बोलें। अविवाहित किसी को प्रपोज करने का मन बना रहें है, तो उसके लिए समय अनुकूल है। पार्टनर को आपकी मदद से फायदा हो सकता है।

धनु राशि

बहुत ज़्यादा रोमांच और दीवानगी की ऊँचाई आपके पार्टनर को आज नाराज कर सकती हैं। इन दिक़्क़तों से बचने के लिए अपने जज़्बात क़ाबू में रखें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। घर वालों के साथ समय बिताना आपको ख़ुशनुमा अनुभव देगा। रोमांस के लिहाज़ से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है, क्योंकि आप आज सच्चा प्यार ढूंढ़ने में विफल हो सकते हैं। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीज़ें संभाल लेंगे। लाइफ पार्टनर या लव पार्टनर को लेकर आप पजेसिव हो सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ बाहर घूमने जा सकेंगे। आज रिश्तों में भावनात्मक व रोमांस से गर्माहट महसूस करेंगे। पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव हो सकता है। एक्स्ट्रा अफेयर शुरू होने की संभावना है।

मकर राशि

आज आपके कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं, जिससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आज आपको धैर्य से काम लेना चाहिए, इससे आपको लाभ भी हो सकता है। दफ्तर में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते हैं। किसी तरह की जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। किसी एकान्त जगह पर पढ़ाई करने से अच्छे अंक प्राप्त भी होंगे। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। पति-पत्नी के बीच संबंध सामान्य रहेंगे। आज आपकी शारीरिक आवश्यकता पूरी नहीं हो सकेगी। इसलिए पार्टनर पर जोर जबरदस्ती ना करें। आज के दिन शुरू हुई रिलेशनशिप लंबे समय तक चलेगी।

कुंभ राशि

आज किसी लंबी यात्रा को जाने की संभावना है, इस यात्रा के दौरान आपको बड़ा फायदा भी होने वाला है। आपकी यात्रा मंगलमय हो। जिसके प्रति आप नियंत्रण कर रहे हैं वह कार्य सफल होगा। आज अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा। इससे आप अपनी जिंदगी का मजा ले पाएंगे। कार्य में रुकावट और स्वास्थ्य हानि का सामना करना पड़ सकता है। आपका पुराना सच्चा प्यार वापस मिलेगा। कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आज आपके प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते रहेंगे। आज आप अपने रिश्ते के बारे में विचार करेंगे कि खुश है या दुखी। अपनी भावनाएं किसी पर ना थोपें। पार्टनर के मूड का ध्यान रखें। पार्टनर को खुश करने के लिए आपको कुछ बातों को इग्नोर करना पड़ेगा।

मीन राशि

आज आप बहुत उत्साह में रह सकते हैं। परिवार वालों के साथ आप बेहतर समय बितायेंगे। घऱ में खुशी का वातावरण रहेगा। आप हर काम लग्न से कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिये जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। सोचे हुए काम पूरे हो सकते है। रचनात्मक काम में लगे लोगों को फायदा हो सकता है। मंदिर में तिल दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा। पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा. आज आपकी पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। आज किसी के साथ ब्लाइंड डेट पर भी जाने से बचें। किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित हो सकते हैं।