अमेरिका के एरिज़ोना स्टेट में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड कम्यूनिटी ने हर्षोल्लास से मनाई होली

दो साल करोना कॉल की विभीषिका को झेलने के बाद सिर्फ हमारे देश में नहीं विदेशों में भी रहने वाले भारतीयों ने जमकर होली का आनंद लिया है। अमेरिका के एरिज़ोना स्टेट में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड कम्यूनिटी की तरफ़ से होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। देश से दूर रहते हुए अपने देश का ऐसा रंग जमाते हैं, एरिज़ोना में रहने वाले कम्युनिटी के लोग तब पता चलता है देश का दिल देश से दूर भी कितनी मोहब्बत से धड़कता है।

बिहार, यूपी और झारखंड कम्यूनिटी ऑफ़ एरिज़ोना एक ऐसी कम्युनिटी है, जो बिहार यूपी और झारखंड के लोगों को साथ लाकर अपने कल्चर और हेरिटेज सेलिब्रेट करती है और आए दिन बिहार, यूपी और झारखंड से संबंधित त्योहारों का आयोजन करती है। इस साल होली का त्योहार धूमधाम से चैंडलर शहर के एक पब्लिक पार्क में मनाया गया। जोगी जी स र र र र की धुन तथा डीजे और कम्युनिटी के कलाकारों ने सभी नए पुराने होली से संबंधित गानों की प्रस्तुति दी। रंग बरसे भीगे चुनर वाली से लेकर रिंकिया के पापा तक जैसे हिंदी भोजपुरी गानों का आनंद उठाते  हुए लोग झूम उठे साथ ही बेहतरीन और होली के पारंपरिक व्यंजन परोसे गए जैसे गुझिया, दही बड़ा मालपुआ ठंढाई पनीर और मीट, फिर खाने के बाद पान का भी आनंद उठाया गया।

बिऊझसी ऑफ एज़े की स्थापना 2015 में हुई। यह कम्युनिटी अपने देश भारत तथा बिहार के लिए हर तरह की मदद करने को तत्पर रहती है। कोरोना काल में बिऊझसी ऑफ एज़े ने रात दिन एक कर अपने लोगों के लिए भोजन ऑक्सीजन दवाइयों की आपूर्ति करवाई थी और अनाथ हो रहे बच्चों की देखभाल के लिए अभियान चलाया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कोष में आर्थिक मदद दी। इतना ही नहीं बिहार के बाढ़ पीड़ितों के लिए इस कम्युनिटी की तरफ से मदद मुहैया करवाई जाती है।