वार्षिक भविष्यफल 2022: कन्या राशि

कन्या राशि राशि चक्र की छठी राशि है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के अंतिम तीन चरण, हस्त नक्षत्र के चारों चरण तथा चित्रा नक्षत्र के प्रथम दो चरण मिलकर कन्या राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी बुध है। इसका स्वभाव द्विस्वभाव है। कन्या राशि की प्रकृति सोम्य है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण तमोगुणी है जाति वैश्य है। यह दिन में बली होती है। यह दक्षिण दिशा की स्वामी है। यह राशि त्रिधातु प्रकृति की है। शरीर में कमर, पेट और लीवर पर होने वाली सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक शुष्क राशि है।

इस राशि के लोग उन्नति करने वाले और स्वाभिमानी होते हैं। इस राशि के जातक विलासी सज्जनों को प्रिय, सुंदर, धर्म से परिपूर्ण, दानी, निपुण कवि, वैदिक मार्ग के अनुगामी, सभी लोगों को प्रिय, नाटक नृत्य और गीत की धुन में आसक्त और प्रवासी होते हैं। इस राशि वालों के लिए मंगल बाधक ग्रह होता है। वृश्चिक राशि बाधक राशि होती है और शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वर्ष 2022 कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष के प्रारंभिक काल खंड में ठीक नहीं रहेगा, परंतु बाकी पूरा वर्ष अत्यंत अच्छा रहने वाला है।

धन उपार्जन

जनवरी 2022 से अप्रैल 2022 तक आपके खर्चों में काफी बढ़ोतरी होगी। जनवरी एवं फरवरी 2022 तथा मई 2022 से अगस्त 2022 तक धन का उपार्जन काफी अच्छा रहेगा। इसके उपरांत नवंबर एवं दिसंबर का महीना भी धन प्राप्ति के लिए अच्छा रहेगा। उपाय- किसी विद्वान ब्राह्मण को कुंडली दिखाकर आपको पुखराज धारण करना चाहिए। इसके अलावा आपको पुस्तकों का दान देना चाहिए ।

कैरियर

जनवरी से अप्रैल के बीच में आप का ट्रांसफर का योग है। इसके अलावा अगर आप कर्मचारी हैं तो इसी अवधि में आपको कार्यालय में परेशान भी किया जा सकता है। परंतु मई 2022 से कार्यालय में आपकी स्थिति में काफी परिवर्तन होगा और आपको उचित प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आपको अपने कार्यालय में अपने शत्रुओं से जुलाई से अक्टूबर तक सावधान रहना चाहिए। उपाय- आपको प्रतिदिन घर से निकलने के पहले अपने पिता जी का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।

भाग्य

जनवरी से अप्रैल 2022 तक भाग्य से आपको कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी। आपका पुरुषार्थ ही आपके कार्यों की सिद्धि का कारण बनेगा। मई महीने से आपके भाग्य से थोड़ी थोड़ी मदद मिलना प्रारंभ हो जावेगी और समय-समय पर मदद मिलेगी। संक्षिप्त में आपको वर्ष 2022 में भाग्य पर यकीन नहीं करना चाहिए तथा परिश्रम कर सफलताएं प्राप्त करना चाहिए। उपाय- आपको काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए।

परिवार

वर्ष 2022 में आपको अपने परिवार से विशेष मदद नहीं मिलेगी। परंतु यह भी सत्य है कि आपके माता पिता अपने ताकत भर आपका साथ देंगे। भाई बहनों का अल्प सहयोग आपको प्राप्त होगा। आपको अपने संतान का भी अत्यंत कम सहयोग प्राप्त होगा। संतान को अपनी सफलताओं में कमी दिखेगी। उपाय- शनिवार के दिन दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम 3 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

स्वास्थ्य

वर्ष 2022 में आप नसों के रोग जैसे कमर और गर्दन में दर्द आदि से पीड़ित रहेंगे। इसके अलावा यह भी संभव है कि अप्रैल महीने के बाद आपके साथ छोटा-मोटा एक्सीडेंट हो। स्वास्थ्य सामान्य रहने की उम्मीद है। जनवरी से अप्रैल के बीच में आपके पेट में भी पीड़ा हो सकती है या पेट के अंदर के किसी अंग में कोई व्यवधान हो सकता है। उपाय- आपको चाहिए कि आप इस तरह की कोई पीड़ा महसूस करने पर भगवान शिव का अभिषेक करवाएं।

व्यापार

अप्रैल के बाद से आपके व्यापार में उन्नति का योग है। अगर आप ध्यान देंगे और योजनाएं ठीक से बनाएंगे और इन योजनाओं पर अमल करेंगे तो निश्चित रूप से आपका व्यापार बड़ी तेजी से उन्नति की ओर अग्रसर होगा। अगर आप कोचिंग सेंटर चला रहे हैं तो आपका कोचिंग सेंटर बच्चों से भरपूर हो जाएगा। उपाय- चिड़ियों को दाना दें।

विवाह

अगर आप अविवाहित हैं तो इस वर्ष विवाह होने की संभावना 90 प्रतिशत है। अप्रैल-मई तथा सितंबर अक्टूबर में विवाह होने की संभावना ज्यादा है। आपका जीवन साथी आपकी उम्मीदों से ज्यादा अच्छा होगा। उपाय- सप्ताह में एक बार मंदिर में जाकर गरीबों को चावल का दान दें। इसी प्रकार स्कूल में जाकर गरीब बच्चों को पुस्तक का दान दें।

धन-संपत्ति

जनवरी से अप्रैल के बीच में इस तरह की सामग्री खरीदने का एक संयोग बन रहा है। इसके अलावा पूरे वर्ष में आप द्वारा मकान आदि खरीदे जाने का संयोग बहुत कमजोर है। परंतु आपको इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आपको चाहिए कि आप इस समय का सदुपयोग धनराशि इकट्ठा करने में करें। उपाय- गुरुवार के दिन व्रत रखें और विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

वार्षिक उपाय

अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप किसी विद्वान ब्राह्मण से महीने के प्रथम सोमवार को तथा सोमवती अमावस्या को भगवान शिव का अभिषेक करवाएं।

पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
एस्ट्रो साइंटिस्ट और वास्तु शास्त्री
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
संपर्क- 7566503333