MPPMCL के सेवानिवृत सीनियर पीआरओ राकेश पाठक बने इंटक के प्रांतीय उपाध्यक्ष

श्रमिकों, कर्मचारियों के सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के सेवानिवृत्त सीनियर पीआरओ राकेश डीपी पाठक को नियुक्त किया है।

प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर राकेश पाठक की नियुक्ति मध्यप्रदेश इंटक के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी जी की अनुमति से की है।

मध्यप्रदेश इंटक के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी ने कहा कि नवनियुक्त उपाध्यक्ष राकेश पाठक कर्मचारियों की बेहतरी और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव तत्परता से प्रयास करेंगे।

उपाध्यक्ष पद पर राकेश डीपी पाठक की नियुक्ति पर मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन, सीमेंट, डिफेंस, इंजीनियरिंग सहित अनेक श्रम संगठनों ने खुशी जताई और अध्यक्ष के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

राकेश पाठक के उपाध्यक्ष बनने पर एनके यादव, खूबचंद शर्मा, सुनील कुरेले, यूके पाठक, सीताराम कुरचानिया, निर्मल शुक्ला, दिनेश दुबे, आरएस परिहार, केदारनाथ अग्निहोत्री, आईके अग्रवाल, अनूप वर्मा, एसके पचौरी, दिलीप पाठक, मनोज पाठक, बसंत मिश्रा, मोहन श्रीवास, विमल महापात्रा, उमाशंकर दुबे, अशोक गुप्ता, एचके डे, सुरेन्द्र तिवारी, एमपी तिवारी, बृज विश्वकर्मा सहित फेडरेशन के सभी नेतागणों, प्रतिनिधियों ने बधाई दी है।