संध्या अग्रवाल शासकीय कर्मचारी संघ के महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मनोनीत

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिले के अध्यक्ष अर्वेन्द्र राजपूत द्वारा मातृशक्ति की बढ़ती हुई संख्या के मद्देनजर संघ ने योगेन्द्र दुबे की अनुशंशा पर महिला प्रकोष्ठ का गठन किया, जिसकी जिला अध्यक्ष संध्या अग्रवाल को मनोनीत किया गया। उनका नियुक्ति पत्र गिरीश बिल्लोरे परियोजना अधिकारी (सहायक संचालक ) महिला बाल विकास जबलपुर के करकमलों से संध्या अग्रवाल को सौंपा गया।

संघ का यह मानना है कि महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संध्या अग्रवाल के जिला अध्यक्ष बनने के बाद जिले की मातृशक्ति कर्मियों की हित की लडाई ज्यादा पुरजोर से लडी जायेगी। उनकी नियुक्ति पत्र सौंपते समय योगेन्द्र दुबे, लक्ष्मी अय्यर, मीना सोनी, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवरी, अटल उपाध्याय, आरके परौहा, ब्रजेश मिश्रा, मनोज खन्ना, वीरेन्द्र चंदेल, सतेन्द्र सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र दुबे, आईएम मंसूरी, सुधीर खरे, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डेय, एसपी बाथरे आदि उपास्थित रहे।