आयुध निर्माणी खमरिया के सोसाइटी डेलीगेट चुनाव में इंटक यूनियन ने 24 सीटों पर हासिल की विजय

आयुध निर्माणी खमरिया में विवादास्पद तरीके से कराए जा रहे डेलीगेट के चुनाव संपन्न हो गए हैं। कई अटकलों के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा प्रक्रिया को दूषित करके चुनाव कराया गया है, इसके बावजूद चुनाव बड़ा रोमांचक था। 87 सीटों के चुनाव पर जहां तीन यूनियन से मिलकर बनी संघर्ष समिति थी, वही इंटक यूनियन अकेले चुनाव मैदान पर थी।

चार निर्विरोध प्रत्याशियों के साथ इंटक यूनियन ने 24 सीटों पर विजय हासिल की है। 11 सीटों में 1 से 2 वोट के हार के साथ ही इंटक यूनियन ने 44% से ज्यादा वोट हासिल किए हैं। इंटक के महामंत्री आनंद शर्मा ने दावा किया है कि बिना सुरक्षा कर्मचारी यूनियन के प्रबंधकारिणी बनना असंभव है।

यूनियन के आनंद शर्मा, अमित चौबे, अखिलेश पटेल, अनुपम भौमिक, अनिल गुप्ता, हृदेश यादव, राजीव रंजन, महेंद्र रजक, धर्मेंद्र रजक, जीजो सी जैकब, संतोष सिंह, राहुल चौबे, आनंद तिवारी, जीवन सिंह, रमेश यादव, राहुल पटेल, कुंवर पाल, रविकांत मिश्रा, सुनील खत्री, संजीव सिंह ने कर्मचारियों के निर्णय को स्वीकार किया है।