जबलपुर मेडीकल कॉलेज के सुरेश बाल्मीकि बने संभागीय सगंठन मंत्री

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन पीपरे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ संभागीय शाखा के पदाधिकारियों द्वारा संभागीय अध्यक्ष अजय दुबे की अध्यक्षता में दिनांक 16/04/2023 को आयेजित बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार सुरेश बाल्मीकि मेडिकल कॉलेज जबलपुर को संभागीय संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों में रामकुमार मेहरा, सहदेव रजक, संजय यादव, प्रमोद कुमार, संजय रजक, कमल मुदगल, रविन्द्रराय, सोन सिंह उद्दे सहित सभी साथियों ने हर्ष व्यक्त किया है।