INDWF के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण दुबे की सेवानिवृत्ति पर ओएफके के विभिन्न अनुभागों ने दी विदाई

ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया जबलपुर में आईएनडीडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण दुबे 37 वर्ष की नौकरी के 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अरुण दुबे विभिन्न पदों में रहते हुए कई फोरम में रहकर मजदूर हित में काम करते हुए 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जिस कारण आज मंगलवार को उनकी सेवानिवृत्ति पर अलग-अलग अनुभाग सीटीआर, एमई, एमटी, भरण एफ1, भरण एफ2, एफबी, A6 जैसे अनुभाग ने अरुण दुबे भावभीन विदाई दी। जिसमें अनुभाग के अधिकारी ओर कर्मचारी शामिल हुए।

वहीं 29 जून को आईएनडीडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष अशोक सिंह का आगमन संस्कारधानी में होने जा रहा है। अशोक सिंह विदाई कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आ रहे हैं।

विदाई कार्यक्रम में यूनियन के आनंद शर्मा, अमित चौबे, अखिलेश पटेल, अनिल गुप्ता, हृदेश यादव, राजीव रंजन, अनुपम भौमिक, महेंद्र रजक, आशीष तिवारी, जीजो जैकब, धर्मेंद्र रजक, मुकेश विनोदिया, राहुल चौबे, संतोष सिंह, रविकांत मिश्रा, जीवन सिंह, गुरप्रीत सिंह, शारदा प्रसाद, विकाश प्रकाश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।