पहली बार आंकी गई नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की संपत्ति

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर ने पहली बार अपनी संपत्ति सार्वजनिक की है। मंदिर के पास 9.276 किलोग्राम सोना, 316 किलोग्राम चांदी और 120 करोड़ रुपये की नकदी है। मंदिर की संपत्ति का आंकलन करने के लिए बनाई गई एक समिति ने मंदिर की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक किया।
पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की ओर से गठित एक समिति के अनुसार सोने और चांदी की यह संपत्ति 1962 से 2018 के बीच की है। ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक रमेश उप्रेति ने नेपाल के समाचार पत्र काठमांडू पोस्ट को बताया कि पहली बार हम पशुपतिनाथ एरिया डेवलपमेंट ट्रस्ट की संपत्ति को सार्वजनिक कर रहे हैं। दुनिया भर में प्रसिद्ध इस मंदिर के पास विभिन्न बैंकों में 120 करोड़ रुपये नकद, 9.276 किलोग्राम सोना, 316.58 किलोग्राम चांदी और 186 हेक्टेयर जमीन की संपत्ति है। यह मंदिर पांचवीं शताब्दी में बनाया गया था। मंदिर में भगवान शिव, पशुपतिनाथ के रूप में विराजमान हैं।