जबलपुर अग्रवाल सभा के विशेष सहयोग से Agrawal Chamber of Commerce, Jabalpur (ACCI) के तत्वावधान में आयोजित Agrawal Premier League (APL) का भव्य उद्घाटन समारोह आज उत्साह, खेल भावना और युवा जोश के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि अग्रवाल समाज के युवाओं को एकजुट करने, आपसी संवाद को सशक्त बनाने तथा नेतृत्व और अनुशासन जैसे मूल्यों को प्रोत्साहित करने का एक सार्थक प्रयास है।
उद्घाटन समारोह में CA अखिलेश जैन (भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष), नीरज सिंह (बरगी ,विधान सभा विधायक), राजेश “गुड्डू” अग्रवाल (अध्यक्ष, जबलपुर अग्रवाल सभा), आनंद जी (आरएसएस विभाग प्रमुख), कमलेश अग्रवाल जी (पार्षद, महाराजा अग्रसेन वार्ड, जबलपुर), शरद अग्रवाल जी (अध्यक्ष, व्यापारी प्रकोष्ठ – भाजपा), पूर्व अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल बब्बा जी, घनश्याम दास अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल “पिंकी” की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने APL की इस पहल की सराहना करते हुए युवाओं को खेल के माध्यम से एकजुट करने के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
अतिथियों की उपस्थिति में APL का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसके पश्चात टूर्नामेंट के दो रोमांचक मुकाबले खेले गए जिसमे कंसल नाइट राइडर्स, मंगल सनराइजर्स, गोयल वॉरियर्स तथा एमजीजी सुपर किंग्स ने भाग लिए |
कंसल नाइट राइडर्स और गोयल वॉरियर्स मैच में विजय हुए और सृजन अग्रवाल तथा शाश्वत अग्रवाल को मन ऑफ़ द मैच का ख़िताब प्राप्त हुआ | खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह का शानदार परिचय दिया। दर्शकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने पूरे आयोजन को जीवंत और ऊर्जावान बना दिया।
इस अवसर पर ACCI के श्री कृष्ण अग्रवाल और मुरली अग्रवाल ने बताया कि Agrawal Premier League का उद्देश्य युवाओं को एक सकारात्मक मंच प्रदान करना, आपसी नेटवर्किंग को मजबूत करना तथा समाज के भीतर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और नेतृत्व क्षमता को विकसित करना है।
आने वाले दिनों में APL के माध्यम से और भी रोमांचक मुकाबले एवं सामाजिक जुड़ाव की गतिविधियाँ देखने को मिलेंगी। ACCI के अनिल अग्रवाल शहपुरा ,राजीव अग्रवाल ,अर्पित अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, रौनक अग्रवाल रद्दी, पराग अग्रवाल, सीएस रौनक अग्रवाल, निकेश अग्रवाल, पर्व अग्रवाल तथा आदित्य अग्रवाल का सहयोग रहा |
उद्घाटन दिवस का समापन खेल भावना, सौहार्द और उत्साह के वातावरण के साथ हुआ, जहाँ सभी टीमों को आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।











