HomeTechnologyबहुत सस्ते दाम में शानदार फीचर्स वाला Infinix Hot 60 5G+ भारत...

बहुत सस्ते दाम में शानदार फीचर्स वाला Infinix Hot 60 5G+ भारत में हुआ लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता इन्फिनिक्स ने अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 60 5G+ भारत में लॉन्च कर दिया है। Infinix Hot 60 5G+ को कंपनी ने बहुत सस्ते दाम में पेश किया है, इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये रखी गई है।

Infinix Hot 60 5G+ की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Infinix इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर 17 जुलाई से की जाएगी। साथ ही Infinix स्टोर पर स्टॉक रहने तक XE23 TWS ईयरबड्स फ्री मिलेंगे।

Infinix Hot 60 5G+ Features

Infinix Hot 60 5G+ स्मार्टफोन को स्लीक ब्लैक, टुंड्रा ग्रीन और शेडो ब्लू कलर ऑप्शन में उतारा गया है। इसमें एंड्रॉइड 15 पर आधारित XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Infinix Hot 60 5G+ में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। ये स्मार्टफोन 7.8 मिमी पतला और 193 ग्राम वजनी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

Infinix Hot 60 5G+ Specifications

Infinix Hot 60 5G+ में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स ब्राइटनेस वाला 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। डिस्प्ले को पांडा ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। साथ ही इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 6nm प्रोसेसर के साथ IMG BXM-8-256 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB LPDDR5x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Infinix Hot 60 5G+ Camera

Infinix Hot 60 5G+ के बैक पैनल में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Infinix Hot 60 5G+ Battery

Infinix Hot 60 5G+ में 18W फ़ास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Related Articles

Latest News