Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyInfinix का 5G+ स्मार्टफोन हुआ लांच, जानें Infinix GT 30 का प्राइस...

Infinix का 5G+ स्मार्टफोन हुआ लांच, जानें Infinix GT 30 का प्राइस और फीचर्स

Infinix ने अपना नया स्मार्टफोन Infinix GT 30 5G+ भारत में लॉन्च कर दिया है। AI फीचर्स से लैस Infinix GT 30 5G+ स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। कंपनी ने इसे पल्स ग्रीन, साइबर ब्लू और साइबर ब्लैड व्हाइट कलर ऑप्शन में उतारा है।

Infinix GT 30 5G+ Camera

Infinix GT 30 5G+ के बैक पैनल में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Infinix GT 30 5G+ Battery

Infinix GT 30 5G+ में 45W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

Infinix GT 30 5G+ Features

Infinix GT 30 5G+ में 1224×2720 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस से लैस 6.78 इंच का LTPS AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें Arm Mali-G615 MC2 के साथ ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR5X रैम है, जिसे वर्चुअल एक्सपेंशन के साथ 16GB तक बढ़ाया जा सकता है और 128GB/256GB UFS2.2इनबिल्ट स्टोरेज गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, वाई-फाई 6, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए है। साथ ही इसमें एंड्रॉयड 15 पर आधारित XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

Infinix GT 30 5G+ Price

Infinix GT 30 5G+ के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये तथा 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री इनफिनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर की जा रही है।

Related Articles

Latest News