Thursday, April 23, 2026
HomeTechnologyLava Bold N2 Lite- कम कीमत, फुल पैसा वसूल

Lava Bold N2 Lite- कम कीमत, फुल पैसा वसूल

Lava Bold N2 Lite : Lava ने हाल ही में भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन Bold N2 Lite लॉन्च किया था, जो अब बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन के 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹6,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध है। खास लॉन्च ऑफर के तहत दो फोन खरीदने पर ₹500 की अतिरिक्त छूट मिल रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹6,499 हो जाती है।


Lava Bold N2 Lite : डिस्प्ले और डिजाइन

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच की बड़ी HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है, जिससे यूजर्स को स्मूद और अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।

खास बात है कि इसकी कीमत कंपनी ने ₹6,999 से भी कम रखी है, जिससे यह स्मार्टफोन मार्केट में एक नया किफायती और मजबूत ऑप्शन साबित होगा। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारें में विस्तार से ।


Lava Bold N2 Lite
Lava Bold N2 Lite
Lava Bold N2 Lite : प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Lava Bold N2 Lite में ऑक्टा-कोर UNISOC 9863A प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 Go एडिशन पर काम करता है, जिससे हल्का और स्मूद अनुभव मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।


कैमरा क्वालिटी

कैमरा की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का AI प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिससे सामान्य फोटोग्राफी अच्छी हो जाती है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जिससे आप सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।

अन्य फीचर्स में ऑडियो जैक, FM रेडियो और बॉटम स्पीकर शामिल हैं।फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है।


Lava Bold N2 Lite
Lava Bold N2 Lite
Lava Bold N2 Lite : बैटरी और चार्जिंग

इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। यह एक दिन का बैकअप आराम से दे सकती है। साथ ही इसमें 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है।


कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, ड्यूल सिम सपोर्ट, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का डिजाइन स्लिम है और इसका वजन 192 ग्राम है, जिससे इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है, जो खास तौर पर बजट फोन के लिए ऑप्टिमाइज्ड होता है।

Lava Bold N2 Lite
Lava Bold N2 Lite
Lava Bold N2 Lite vs Redmi vs Realme (बजट फोन तुलना)

₹7,000 के बजट में अगर आप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो Lava Bold N2 Lite, Redmi और Realme के एंट्री-लेवल फोन अच्छे विकल्प माने जाते हैं। कीमत के मामले में Lava Bold N2 Lite सबसे सस्ता पड़ता है, खासकर ऑफर के बाद, जबकि Redmi और Realme के फोन थोड़े महंगे हो सकते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Lava में 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो इसे इस रेंज में थोड़ा बेहतर बनाता है, वहीं Redmi के ज्यादातर फोन 60Hz तक सीमित रहते हैं और Realme कुछ मॉडल्स में 90Hz देता है। परफॉर्मेंस के मामले में Redmi और Realme थोड़ा आगे रहते हैं क्योंकि इनमें बेहतर MediaTek या Unisoc चिपसेट मिलते हैं, जबकि Lava बेसिक यूज के लिए ठीक है।

कैमरा और बैटरी तीनों में लगभग समान हैं, जहां 5000mAh बैटरी और बेसिक कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि फीचर्स और सिक्योरिटी के मामले में Lava Bold N2 Lite बढ़त लेता है, क्योंकि इसमें इस कीमत पर फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर, अगर आपका बजट कम है और ज्यादा फीचर्स चाहिए तो Lava बेहतर विकल्प है, लेकिन थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस के लिए Redmi या Realme को चुना जा सकता है।

Related Articles

Latest News