Friday, April 24, 2026
HomeTechnology₹6,499 में Lava का धाकड़ फोन: 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा - Budget...

₹6,499 में Lava का धाकड़ फोन: 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा – Budget King

Lava ने अपनी Bold सीरीज का विस्तार करते हुए एक नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च किया है। Lava Bold N2 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें Lava Bold N2 और Lava Bold N2 Pro मॉडल पहले से शामिल है।  इस ने हैंडसेट में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है।

पावर के लिए 5000mah बैटरी लगी है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। खास बात है कि इसकी कीमत कंपनी ने 7 हजार रुपए से भी कम रखी है, जिससे यह स्मार्टफोन मार्केट में एक नया किफायती और मजबूत ऑप्शन साबित होगा। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स के बारें में विस्तार से ।

Features of Lava Bold N2 Lite

नए Lava Bold N2 Lite फोन में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720 × 1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन 1.6GHz ऑक्टा-कोर Unisoc SC9863A प्रोसेसर और IMG8322 GPU से लैस है। इसमें 3GB RAM है, जिसे 3GB वर्चुअल RAM तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज 64GB है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह डिवाइस Android 15 Go Edition पर चलता है और ड्यूल सिम (nano + nano + microSD) सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Let’s talk about the camera

कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP रियर कैमरा (LED फ्लैश के साथ) और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
अन्य फीचर्स में 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और बॉटम स्पीकर शामिल हैं।फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 4.2, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। डिवाइस का साइज 164.96 × 76.1 × 8.8 mm है और इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Price and availability

यह फोन Nilgiri Blue और Kolar Gold रंगों में उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹7,399 (4GB + 64GB) रखी गई है।  लेकिन कंपनी लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन पर ₹400 का कूपन डिस्काउंट और दो यूनिट खरीदने पर ₹500 अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत ₹6,499 हो जाती है। यह फोन 10 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Related Articles

Latest News