Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyAI स्केच-टू-इमेज फीचर वाला Motorola Edge 60 Stylus स्मार्टफोन

AI स्केच-टू-इमेज फीचर वाला Motorola Edge 60 Stylus स्मार्टफोन

Motorola Edge 60 Stylus स्मार्टफोन में AI स्केच-टू-इमेज फीचर के साथ बिल्ट-इन स्टाइलस पेन दिया गया है।

Motorola Edge 60 Stylus को दो कलर ऑप्‍शन पैनटोन सर्फ द वेब और पैनटोन गिब्राल्टर सी कलर में लॉन्च किया गया है। Motorola Edge 60 Stylus के 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई है।

Motorola Edge 60 Stylus Battery

Motorola Edge 60 Stylus स्मार्टफोन में 68W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Motorola Edge 60 Stylus Camera

Motorola Edge 60 Stylus के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 MP का Sony Lyt 700C मुख्य कैमरा OIS के साथ और 13 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और लाइट सेंसर दिए गए है। यह 4K @30fps और 1080p वीडियो 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का फ्रंट सेंसर दिया गया है जो 4K वीडियो 30fps और 1080p वीडियो 30fps पर शूट कर सकता है।

Motorola Edge 60 Stylus Features

मोटोरोला के नए स्मार्टफोन Edge 60 Stylus में 89.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का 1.5K P-OLED पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है।

Motorola Edge 60 Stylus में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 710 GPU चिपसेट दिया गया है। साथ ही इसमें 8GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। Motorola Edge 60 Stylus में एंड्रॉइड 15 दिया गया है।

Related Articles

Latest News