OnePlus के लेटेस्ट फीचर्स और धांसू कैमरे वाले OnePlus Nord 5 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है, क्योंकि इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने OnePlus Nord 5 5G स्मार्टफोन को इसी महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था और इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट कीमत 31,999 रुपये रखी गई थी।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर के तहत OnePlus Nord 5 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 31,435 रुपये में ख़रीदा जा सकता है, इतना ही नहीं, क्रेडिट कार्ड से खरीदी करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
OnePlus Nord 5 5G Camera and Battery
OnePlus Nord 5 5G के बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus Nord 5 5G में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,800mAh की बैटरी दी गई है।
OnePlus Nord 5 5G Features
OnePlus Nord 5 में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 15 पर आधारित OxygenOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।











