Lava Blaze AMOLED 5G: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता लावा अपना नया प्रीमियम लुक वाला समार्टफोन Lava Blaze AMOLED 5G जल्द ही घरेलू बाजार में लॉन्च करेगी, कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। हालांकि की कंपनी ने अभी इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है।
Lava Blaze AMOLED 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच की FHD+ 3D कर्व्ड स्क्रीन, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5,000mAh की बैटरी और 64MP का Sony कैमरा दिया गया है। कंपनी Lava Blaze AMOLED 5G को Titanium Grey और Starlight Purple कलर्स ऑप्शन में लॉन्च करेगी।
Lava Blaze AMOLED 5G कैमरा और बैटरी
Lava Blaze AMOLED 5G के रियर में 64MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट में कैमरा दिया गया है। Lava Blaze AMOLED 5G में 33W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
Lava Blaze AMOLED 5G फीचर्स
Lava Blaze AMOLED 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। Lava Blaze AMOLED 5G को 128GB इंटरनल स्टोरेज और तीन रैम वेरिएंट्स 4GB, 6GB और 8GB और में लॉन्च किया जाएगा।
इसके अलावा Lava Blaze AMOLED 5G में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसका वजन 183 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 8.45mm है।











