Sunday, July 26, 2026
HomeTechnologyसुरक्षित डेटा और शानदार लुक के साथ आ रहे हैं शुद्ध भारतीय...

सुरक्षित डेटा और शानदार लुक के साथ आ रहे हैं शुद्ध भारतीय Ai+ Smartphone

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी NxtQuantum ने आने वाले नए Ai+ Smartphone की लांचिंग की आधिकारिक घोषणा करते हुए ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर इसका टीजर और तस्वीरें जारी कर दी हैं।

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी NxtQuantum का कहना है कि Ai+ Smartphone के सॉफ्टवेयर को भारतीय इंजीनियरों द्वारा खासतौर पर डिजाइन किया गया है और इसका यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

को Flipkart पर आधिकारिक रूप से पेश कर दिया है। Ai+ Smartphone भारत में बनाए जाएंगे, कंपनी की टैगलाइन भी यही है- “Design in India. Built in India. Ready for the world”।

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के अनुसार Ai+ Smartphone को पर्पल, पीच, ब्लू, ग्रीन और ब्लैक पांच कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। Ai+ Smartphone के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें LED फ्लैश के साथ 50MP AI MATRIX CAMERA मिलेगा।

पूरी तरह सुरक्षित रहेगा Ai+ Smartphone यूजर का डेटा

फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के अनुसार Ai+ Smartphone यूजर का डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और भारत में ही संग्रहित किया जाएगा, क्योंकि डेटा को MEITY (Ministry of Electronics and Information Technology) द्वारा अनुमोदित सर्वरों के माध्यम से प्रोसेस किया जाएगा। सभी AI+ Smartphone में NxtQuantum OS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। Ai+ Smartphone को जुलाई 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

Related Articles

Latest News