Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyRealme P4 Lite 5G धड़ल्ले से लान्च , 7000mAh फाड़ू बैटरी, 13MP...

Realme P4 Lite 5G धड़ल्ले से लान्च , 7000mAh फाड़ू बैटरी, 13MP झक्कास कैमरे के साथ

Realme ने Indian market में Realme P4 Lite 5G लॉन्च किया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 processor दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की धमाकेदार बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन 13 megapixels का प्राइमरी कैमरा से लैस है।  चलिए Realme P4 Lite 5G की पूरी जानकारी आपको बतातें हैं

Realme P4 Lite 5G कीमत

Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत 1 हजार रुपये प्राइस ऑफर और 500 रुपेय बैंक ऑफर मिल रहा है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart और रियलमी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा और पहली सेल 25 मार्च से शुरू होगी।

Realme P4 Lite 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Realme p4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है।

इस फोन में 4GB / 6GB LPDDR4X RAM और 64GB / 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Realme P4 Lite 5G कैमरा सेटअप 

कैमरा सेटअप की बात करें तो P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.3 मिमी, चौड़ाई 78.1 मिमी, मोटाई 8.4 मिमी और वजन 212 ग्राम है।

यह फोन धूल और छींटों से बचाव IP64 रेटिंग से लैस है। वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, GPS and USB Type C पोर्ट दिया गया है।

 

Related Articles

Latest News