स्मार्टफोन निर्माता Realme ने 60W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 7,000mAh की बैटरी वाला धाकड़ 5G स्मार्टफोन Realme 15T भारत में लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें हीट को नियंत्रित रखने के लिए 6,050 sq mm AirFlow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।
Realme 15T में 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 2,160 Hz के PWM डिमिंग रेट के साथ 6.57 इंच FHD+4R Comfort+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें Android 15 पर आधारित Realme UI 6 ऑपरेटिंग सिस्टम, 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट तथा सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। Realme 15T को सिल्क ब्लू, फ्लोइंग सिल्वर और सुइट टाइटेनियम कर्लर ऑप्शन में पेश किया गया है।
new
Realme 15T के बैक पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme 15T Price
भारत में Realme 15T के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को Realme Buds T01 TWS ईयरफोन फ्री मिलेंगे। इसकी बिक्री 5 सितंबर से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, कंपनी के ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जाएगी।











