Friday, April 24, 2026
HomeTechnologyवीवो ने लॉन्च किया प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन Vivo V60

वीवो ने लॉन्च किया प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन Vivo V60

भारत में लॉन्च हुए Vivo के नये प्रीमियम रेंज वाले स्मार्टफोन Vivo V60 में लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 5G, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर शामिल है। कंपनी ने इसे ऑस्पिशियस गोल्ड, मिस्ट ग्रे और मूनलिट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है। 

Vivo V60 में 90वॉट फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6500mAh की बैटरी दी गई है। वहीं पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP68 एवं IP69 रेटिंग है।

Vivo V60 Camera

Vivo V60 के बैक पैनल में f/1.8 अपर्चर और OIS के सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Vivo V60 Specifications 

Vivo V60 में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें एंड्रॉयड 15 पर आधारित Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo V60 Price

भारत में Vivo V60 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये तथा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है। इसकी प्री-बुकिंग कंपनी की आफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

Related Articles

Latest News