वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4R 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत के सबसे पतले क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले वाले Vivo T4R 5G में 6.77‑इंच FHD+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले गया है, इसके अलावा इसमें डुअल-SIM, 5G SA/NSA, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, स्टेरियो स्पीकर्स और ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL‑STD‑810H तथा स्मार्टफोन के धूल और पानी से बचाव के लिए IP68+IP69 रेटिंग जैसे लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।
Vivo T4R 5G Camera
Vivo T4R 5G के बैक पैनल में 50MP Sony IMX882 OIS कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये सभी कैमरे 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। कैमरा मॉड्यूल में एक Aura Light रिंग फ्लैश यूनिट भी दी गई है।
Vivo T4R 5G Battery
Vivo T4R 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,700 mAh की बैटरी दी गई है।
Vivo T4R 5G specifications
Vivo T4R 5G को कंपनी ने Arctic White और Twilight Blue दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि Vivo T4R 5G भारत का सबसे स्लिम क्वाड‑कर्व्ड डिस्प्ले फोन है, जिसकी मोटाई 7.39 mm है। इसमें 6.77‑इंच (2392×1080 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1,800 nits पीक ब्राइटनेस और HDR10+ को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिला है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए SCHOTT Xensation α गिलास प्रोटेक्शन गया है। Vivo T4R 5G में MediaTek Dimensity 7400 (4nm) प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।
Vivo T4R 5G Price
भारत में Vivo T4R 5G के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 19,499 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 21,499 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 23,499 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 5 अगस्त से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से की जाएगी। लॉन्च ऑफर्स के तहत बैंक कार्ड पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जायेगा।











