HomeTechnology50MP सेल्फी कैमरा, 6,500mAh की बैटरी वाला Vivo X200 FE स्मार्टफोन लॉन्च

50MP सेल्फी कैमरा, 6,500mAh की बैटरी वाला Vivo X200 FE स्मार्टफोन लॉन्च

Vivo ने अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200 FE आज भारत में लॉन्च कर दिया। Vivo X200 FE के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये तथा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है, जबकि इसकी बिक्री 23 जुलाई से शुरू की जाएगी।

Vivo X200 FE Camera

Vivo X200 FE के बैक पैनल में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX921 कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप 3x ऑप्टिकल जूम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Vivo X200 FE Battery

Vivo X200 FE में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6,500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo X200 FE Features

Vivo X200 FE में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले और ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर आधारित Vivo FunTouch OS 15 पर चलेगा। कंपनी ने इसे ल्यूक्स ग्रे, फ्रस्ट ब्लू और अंबर येल्लो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0, जीपीएस और ओटीजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 7.99 मिमी पतला और 186 ग्राम वजनी है।

Related Articles

Latest News