Saturday, January 24, 2026
HomeTechnologyव्हाट्सएप यूज़र्स को मेटा देगा स्टेटस में नया अपडेट जाने यहाँ......

व्हाट्सएप यूज़र्स को मेटा देगा स्टेटस में नया अपडेट जाने यहाँ……

सोशल मिडिया यूज़र्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है जहाँ व्हाट्सएप यूज़र्स मेटा एआई की मदद से अपने व्हाट्सएप स्टेटस को एडिट कर पाएंगे! WhatsApp स्टेटस अपडेट्स को नया और क्रिएटिव रूप मिलेगा। WhatsApp एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो Meta AI से ऑपरेटेड एडिटिंग टूल्स को सीधे स्टेटस एडिटर में लाता है।

iOS पर कुछ बीटा यूजर्स को फोटो-आधारित स्टेटस अपडेट बनाते समय इमेज एडिटिंग इंटरफेस में बदलाव देखने को मिल रहा है। नॉरमल फिल्टर के साथ-साथ, WhatsApp अब मेटा AI द्वारा ऑपरेटेड AI-बेस्ड टूल भी जोड़ रहा है। इसमें AI-जनरेटेड विज़ुअल स्टाइल शामिल हैं, जैसे 3D, कॉमिक बुक, एनीमे, पेंटिंग, कवाई, क्ले, फेल्ट, क्लासिकल और वीडियो गेम थीम। ये सिर्फ साधारण ओवरले नहीं हैं। AI असल में इमेज को चुने हुए स्टाइल में फिर से बनाता है। जाने यहाँ वो कौन से टूल है

  • नॉर्मल रंग बदलने के बजाय, यूजर्स WhatsApp के अंदर से ही AI स्टाइल लागू कर सकते हैं।
  • इमेज को ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • प्रॉम्प्टस की मदद से फोटो को नया रूप दे सकते हैं।
  • इससे स्टेटस पोस्ट करने से पहले किसी थर्ड-पार्टी एडिटिंग ऐप पर जाने की जरूरत खत्म हो जाती है।
मेटा एआई के साथ व्हाट्सएप स्टेटस एडिट की उपलब्धता और रोलआउट

WABetaInfo के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल TestFlight के जरिए iOS के लिए व्हाट्सएप बीटा चला रहे कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए मौजूद है। दिलचस्प बात यह है कि ऐप स्टोर के स्टेबल वर्जन पर सीमित संख्या में यूजर्स को भी यह फीचर दिख सकता है। रोलआउट धीरे-धीरे और रीजन बेस्ड है, इसलिए सभी को तुरंत इसका एक्सेस नहीं मिलेगा।

Related Articles

Latest News