Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी में अनुकंपा नियुक्ति के 842 पद खाली, सिर्फ 20 पदों...

बिजली कंपनी में अनुकंपा नियुक्ति के 842 पद खाली, सिर्फ 20 पदों पर हुई आश्रितों की नियुक्ति

बिजली कंपनी में कार्य के दौरान मृत हुए बिजली कार्मिकों के आश्रितों को नई अनुकंपा नीति के तहत नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान है।

मध्य प्रदेश की पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में वर्तमान में अनुकंपा आश्रितों के लिये 842 नियमित एवं संविदा के पद खाली पड़े हैं। जबकि 20 नियमित एवं संविदा पदों पर अनुकंपा आश्रितों को नियुक्ति दिए जाने के लिए मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग ने मैदानी अधिकारियों को आदेशित किया है।

मानव संसाधन एवं प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में कार्यालय सहायक श्रेणी-3 (संविदा) के कुल 240 पद, परीक्षण सहायकों के 58 पद और लाईन परिचरकों के 544 पद रिक्त हैं।

अनुकंपा नियुक्ति के रिक्त पदों की सूची

 

Related Articles

Latest News