Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशस्लीमनाबाद में खेली खून की होली : अधेड़ की लाठियों से पीट-पीटकर...

स्लीमनाबाद में खेली खून की होली : अधेड़ की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों ने मरते दम तक पीटा

कटनी. स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम धनवाही कौडिय़ा में होली के दिन खून की होली कुछ लोगों ने खेली. एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 52 साल अधेड़ पर अज्ञात लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया।

घटना बुधवार शाम 4 बजे की है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

मृतक की पहचान धनवाही कौडिय़ा निवासी किशोरी बसोर (52 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार को होली के पर्व के दौरान उसका गांव के कुछ लोगों से सामना हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने लाठियों और डंडों से किशोरी पर अचानक हमला कर दिया। इससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हत्या के पीछे का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

स्लीमनाबाद थाना प्रभारी सुदेश सुमन ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Latest News