Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्‍य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 21-22 मई को...

मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 21-22 मई को 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवाएं

भोपाल (हि.स.) । मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट है। प्रदेश के आधे हिस्सों में तेज गर्मी और आधे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 25 मई से 2 जून तक नौतपा में भी बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में अगले 2 दिन तेज गर्मी रहेगी। यहां के 8 जिलों में लू का अलर्ट है। वहीं, चार सिस्टम की वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में आंधी और बारिश का दौर रहेगा। 21 और 22 मई को पूरे प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में चार साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कल यानी 20 मई से ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 21 और 22 मई को ज्यादातर जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी-बारिश का दौर रहेगा।

Related Articles

Latest News