Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशआटो चालक की हत्या से गुस्साए परिजनों ने माढ़ोताल तिराहा पर किया...

आटो चालक की हत्या से गुस्साए परिजनों ने माढ़ोताल तिराहा पर किया प्रदर्शन

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित दीनदयाल चौराहा पर हुई आटो चालक युवक पवन अहिरवार की हत्या से गुस्साए परिजनों ने आज माढ़ोताल तिराहा पर प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर बेरीकेट्स लगाकर दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया था। प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने गुस्साए लोगों से चर्चा कर समझाया, इसके बाद मामला शांत हुआ है।

बताया जाता है कि दीनदयाल चौक पर ऑटो चालक पवन अहिरवार की मामूली बात पर रोहित पाल ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। दिन-दहाड़े हुए घटनाक्रम से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसने भी घटना के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरु कर दी। वहीं जांच में पता चला कि तीन-चार दिन पहले दोनों परिवारों के बीच मामूली विवाद हुआ था।

इसमें पवन के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन मामले की रिपोर्ट नहीं हुई थी। बीते दिन दोनों फिर से विवाद हो गया, जिसके चलते रोहित ने पवन पर चाकू से हमला कर दिया, हमले में पवन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों ने आज माढ़ोताल तिराहा पर बेरीकेट्स लगाकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों द्वारा नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हमें मुआवजा नहीं आरोपी के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिए। प्रदर्शन की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने लोगों से चर्चा कर समझाइश दी। इसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए।

Related Articles

Latest News