Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशमेडिकल कालेज अस्पताल में मरीज के अटेंडेन्ट की चेन लूटकर भाग रहे...

मेडिकल कालेज अस्पताल में मरीज के अटेंडेन्ट की चेन लूटकर भाग रहे युवकों को गार्ड ने पकड़ा

जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में गुरूवार 11 दिसम्बर की देर रात दो युवकों ने स्टाफ के साथ विवाद करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान मरीज के एक अटेंडेन्ट की चेन लूटने का प्रयास भी किया।

चेन लूटकर भागने के पहले लोगों सहित मेडिकल के सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पकड़ लिया। मौके पर लूटी चेन का टूटा हिस्सा आरोपियों की जेब से बरामद कर लिया।

गढ़ा पुलिस ने बताया कि बरगी हिल्स कॉलोनी निवासी अभय सिंह अपने साथियों के साथ 2 लड़कों को पकड़कर थाने लाया और रिपोर्ट दर्ज करायी कि गुरूवार रात लगभग 9 बजे वह अपनी नानी अंतराज सिंह, जो कि मेडिकल कॉलेज में भर्ती है, जिनकी देखरेख के लिये मेडिकल कॉलेज में था।

वार्ड में डियूटीरत नर्स से 2 लड़के विवाद कर वार्ड से बाहर आये। उसी समय वह भी वार्ड से बाहर आया और अपने मामा को लेने नीचे जा रहा था। तभी दोनों लड़के उससे बोले कि मेरे पीछे क्यों आ रहा है़।

कहते हुये उसके साथ गाली गलौज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो एक लड़का उससे झुमट गया। दूसरे लड़के ने उसके गले में पहनी हुयी सोने की चैन खींच ली। इससे उसकी चैन टूट गयी। चैन का एक टुकड़ा उसके हाथ में आ गया।
झूमाझपटी में उसके सिर में बाएं तरफ माथे, गले में चोट आयी, दोनों लड़के बोले कि रिपेार्ट की जान से खत्म कर देगें। दोनों लड़के भीड़ देखकर भागने लगे।

मौके पर सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। भागते समय गिरने से लड़कों को चोटें आई। दोनों लड़कों की तलाशी लेने पर उसकी टूटी हुई सोने की चैन का एक टुकड़ा एक लड़के की जैकेट में मिला।

पूछताछ करने पर अपने नाम मोहम्मद शाहरूख उस्मानी काजी मोहल्ला गढ़ा, अजहर उसमानी छोटी बजरिया मुजाबर मोहल्ला गढ़ा बताया।

Related Articles

Latest News