Homeमध्य प्रदेशग्रे आयरन फाउंड्री जबलपुर में ब्लास्ट, एक कर्मचारी घायल

ग्रे आयरन फाउंड्री जबलपुर में ब्लास्ट, एक कर्मचारी घायल

जबलपुर (हि.स.)। जबलपुर की ग्रे आयरन फाउंड्री (GIF) में साेमवार काे हुए अचानक हुये धमाके से सनसनी फैल गयी। इस धमाके में एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए व्हीकल फैक्टरी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार मीणा नामक कर्मचारी साेमवार काे रोज की तरह अपना कार्य कर रहे थे। यह कार्य फैक्ट्री में ड्रमों की कटिंग वेल्डिंग मशीन द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान ही अचानक ब्लास्ट हो गया जिसके बाद अफरा तफरी मच गई।

फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने बताया कि रोज की तरह कर्मचारी अपना काम फैक्ट्री में कर रहे थे। वही अचानक धमाके की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां मौके पर अशोक कुमार मीणा बेहोशी की हालत में मिले। मीणा के पैरों में गंभीर चोट आई है। कर्मचारियों ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

Related Articles

Latest News