Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशकटनी में चढ़ाई से नीचे लुढ़की बस, पलटी, एक दर्जन से ज्यादा...

कटनी में चढ़ाई से नीचे लुढ़की बस, पलटी, एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, 5 गंभीर

कटनी. एमपी के कटनी एक बड़े सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लमतरा फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, गुप्ता बस सर्विस की बस क्रमांक एमपी 53 पी 0214 कारीतलाई से कटनी आ रही थी। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही बस लमतरा बाईपास स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंची, चढ़ाई पर बस चढ़ नहीं पा रही थी और बार-बार बंद हो रही थी।

चालक ने कई बार बस स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चालक और कंडक्टर ने आधे से ज्यादा यात्रियों को बस से उतरवाकर धक्का लगवाना शुरू कर दिया जो कि साफ तौर पर गंभीर लापरवाही का मामला है।

The bus suddenly rolled backwards, brakes failed

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस कभी आगे बढ़ती तो कभी पीछे खिसक जाती। इसी दौरान अचानक बस तेजी से पीछे की ओर लुढ़कने लगी और तभी उसका ब्रेक फेल हो गया। चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायल यात्री दर्द से कराहते रहे। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों और मजदूरों (राजगीरों) ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

Related Articles

Latest News