Friday, September 11, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन से जारी करेंगे लाड़ली बहनों को योजना...

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन से जारी करेंगे लाड़ली बहनों को योजना की राशि

भोपाल (हि.स.)। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित लाड़ली बहना योजना की मार्च माह की किश्त आज (शुक्रवार) को जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में योजना की राशि सिंगल क्लिक से जारी करेंगे। उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम प्रात: 10.30 बजे शुरू होगा।

शासन की ओर से उमेश तिवारी ने बताया कि लाडली बहनों के खातों में मार्च-2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण आज यानी कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन एवं लाइव वेबकास्ट से दिखाया जाएगा। कार्यक्रमों में लाड़ली बहना सेना, शौर्यादल के सदस्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं विशेष रूप से शामिल होंगी।

Related Articles

Latest News