Homeमध्य प्रदेशबुलेरो से टकराते ही CNG कार में धमाका, जिंदा जले पिता-पुत्र, जबलपुर...

बुलेरो से टकराते ही CNG कार में धमाका, जिंदा जले पिता-पुत्र, जबलपुर से छिंदवाड़ा जाते वक्त हादसा

जबलपुर/छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित सिवनी रोड पर उस वक्त चीख पुकार व अफरातफरी मच गई। बुलेेरो जीप से टकराई सीएनजी कार में धमाके के साथ आग लग गई।

कार में लगी भीषण आग में पिता व पुत्र की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ है जब वे जबलपुर से छिंदवाड़ा जा रहे थे।

बताया गया है कि उत्तरप्रदेश निवासी अमृत सिंह उम्र 61 वर्ष अपने बेटे अरुणसिंह 22 वर्ष के साथ पुश्तैनी गांव गए थे। जहां से कार से जबलपुर आए। यहां पर कुछ देर रुकने के बाद छिंदवाड़ा के परासिया स्थित दिघावानी में पत्नी, बेटे व भाई के पास जाने कार से रवाना हुए।

देर रात तीन बजे के लगभग वे सिवनी रोड से छिंदवाड़ा की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान अरुण सिंह को झपकी आ गई और कार सड़क किनारे साइन बोर्ड से टकराते हुए गैरेज में सामने खड़ी बुलेरो जीप से टकरा गई।

जीप से टकराते हुए कार के सीएनजी सिलेंडर में आग लग गई। पिता पुत्र कुछ समझ पाते इससे पहले सिलेंडर धमाके के साथ फट गया और कार में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर पिता व पुत्र जिंदा जल गए। हादसे में दोनों की कार के अंदर ही मौत हो गई।

कार में आग देख आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने कार में लगी आग देख पुलिस को खबर दी। पुलिस व फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई उस वक्त तक पिता व पुत्र कार के अंदर जली हुई हालत में मृत पड़े थे।

पुलिस ने कार से दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

जिन्होने पूछताछ में बताया कि अमृत सिंह छिंदवाड़ा के गुरईया में नया मकान बनावा रहे थे। कुछ समय बाद वे यहां शिफ्ट होने वाले थे।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि देर रात गाड़ी चलाते समय झपकी आना हादसे का मुख्य कारण था। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

एम्बुलेंस में गर्भवती ने दिया बच्चे को जन्म, अत्यधिक खून बहने से महिला की मौत, बच्चे की हालत अत्यंत गंभीर
बालाघाट। एमपी के बालाघाट में आज सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर महिला ने जिला अस्पताल आते समय एम्बुलेंस में देर रात एक बेटे को जन्म दिया था।

अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि ग्राम छोटी परसाही बिरसा निवासी महिला संपतीन पति अशोक पंचतिलक को रात में प्रसव पीड़ा हुई। जिसे परिजन एम्बुलेंस में 120 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल बालाघाट के लिए रवाना हुए।

रास्ते में भंडेरी के पास प्रसव पीड़ा बढ़ गई और संपतीन ने एम्बुलेंस में ही एक बेटे को जन्म दिया। सामान्य प्रसव के दौरान एम्बुलेंस में कोई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद नहीं था, जिससे महिला का बहुत ज्यादा खुन बहने लगा। देर रात करीब 2 बजे के बीच जब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नवजात की हालत भी नाजुक-

नवजात बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है, उसे एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) में भरती कर डाक्टरों की टीम उपचार में जुटी है। प्रसूता की मौत की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने आज शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मृतका की पहले से दो बेटियां है-

पुलिस अधिकारियों को पूछताछ में पता चला है कि मृतिका की पहले से दो बेटियां हैं। यह उसका तीसरा प्रसव था। महिला ने एम्बुलेंस में नवजात को जन्म दियाए जिसके बाद मां और बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया था।

Related Articles

Latest News