Thursday, February 12, 2026
Homeमध्य प्रदेशकलेक्ट्रेट में महिलाओं की भीड़ उमड़ी, धक्की-मुक्की होने लगी, नए आवेदन

कलेक्ट्रेट में महिलाओं की भीड़ उमड़ी, धक्की-मुक्की होने लगी, नए आवेदन

कटनी। एमपी के कटनी में आज यह अफवाह उड़ गई कि लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने जाने व नए आवेदन लिए जा रहे है। फिर क्या था अफवाहों को पंख लगे और महिलाओं की भीड़ कलेक्ट्रेट आफिस पहुंच गई। जहां पर फार्म जमा करने के चक्कर में महिलाओं के बीच धक्कामुक्की तक होने लगी। महिलाओं की उमड़ती भीड़ की खबर मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने महिलाओं को समझाइश दी।

आज कटनी में अफवाह फैल गई थी कि लाडली बहना योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 3000 की जा रही है। इसके लिए नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य है। साथ ही यह भी बताया गया कि जिन महिलाओं को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है। उनके नाम जोडऩे की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी सूचना के बाद सुबह से ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचने लगीं।

कलेक्ट्रेट की आवक-जावक शाखा में फॉर्म जमा करने के लिए महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं। कई महिलाएं घंटों तक धूप और भीड़ में खड़ी रहीं, जिससे उनमें रोष भी देखा गया। कतार में खड़ी महिलाओं का कहना था कि वे योजना शुरू होने के बाद से ही लाभ से वंचित हैं और नाम जुड़वाने की उम्मीद में यहां आई हैं। वहीं कुछ महिलाओं ने कहा कि हम सुबह से लाइन में लगे थे, अधिकारियों ने फॉर्म तो ले लिए लेकिन पावती नहीं दी।

अधिकारी इसे अफवाह बता रहे हैं। अगर लाभ देना है तो सभी पात्र महिलाओं को समान रूप से दिया जाए। भीड़ व हंगामे की स्थिति को देखते हुए अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्र, एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाया कि शासन स्तर से राशि बढ़ाने या नए फॉर्म भरने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

Related Articles

Latest News