मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 72 नये मरीज सामने आये हैं। जिसके बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12,331 हो गई है।
वहीं शहर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार को 78 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11,294 हो गई है।
इसके साथ ही जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 91.59 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 91.59 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबलपुर में फिलहाल कोरोना के 842 एक्टिव केस हो गये हैं।
इसके अलावा जबलपुर में कोरोना संक्रमण से पिछले चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसे मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अब तक 195 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।














