मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव देवेंद्र पचौरी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में फील्ड कर्मचारियों की आईएफएमएस सॉफ्टवेयर में गलत जानकारी को सही करने, जन्मतिथि में सुधार करने, समग्र और आधार को लिंक करने समस्याओं के समाधान के लिए शिविर लगाने, समयमान वेतनमान का लाभ शीघ्र दिलाने, रिक्त पदों की भर्ती प्रकिया प्रारंभ किया जाये, आदि समस्त समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु विभागीय समिति का गठन किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की विभागीय समिति में अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, सचिव एसपी बाथरे, कोषाध्यक्ष निशांक तिवारी, उपाध्यक्ष अंकित चौरसिया तथा सहसचिव शैलेन्द्र दुबे को जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, सचिव देवेन्द्र पचौरी एवं कोषाध्यक्ष आलोक अग्निहोत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिसमें कार्यक्रम कि अध्यक्षता प्रदेश मंत्री रजनीश विश्वकर्मा ने की। समस्त कर्मचारियों ने इस नियुक्ति में हर्ष व्यक्त किया है।
इस अवसर पर भाजपा नेता योगेन्द्र दुबे एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के एसके श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, वीरेन्द्र चंदेल, परशुराम तिवारी, नीरज कौरव, जवाहर लोधी, चूरामन गूजर, कमलेश कोरी, अमित पटेल, रोहित डागर, सौरभ चौहटेल, अनिल उसरेठे, सतीश देशमुख, योगेश कपूर, सुशील गर्ग, पंकज जायसवाल, रामबिहारी पटेल, एमएम अंसारी, प्रीतोष तारे, मदन छपेल, टोनी एम्ब्रोस इत्यादि समस्त कर्मचारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की।











