Homeमध्य प्रदेशप्रयागराज माघ मेला के चलते जबलपुर से निकलने वाली 12 ट्रेनों का...

प्रयागराज माघ मेला के चलते जबलपुर से निकलने वाली 12 ट्रेनों का प्रयागराज रामबाग व झूसी स्टेशनों में रहेगा हाल्ट

जबलपुर. प्रयागराज में भर रहे माघ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल से गुजरने वाली 12 ट्रेनों को प्रयागराज रामबाग और झूसी स्टेशनों पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।

यह सुविधा जनवरी और फरवरी 2026 में निर्धारित तिथियों पर लागू रहेगी। इस अतिरिक्त ठहराव से तीर्थयात्रियों को प्रयागराज पहुंचने और वहां से प्रस्थान करने में आसानी होगी।

इन ट्रेनों में मुंबई, पुणे, उधना, अहमदाबाद, दरभंगा, गोरखपुर, बनारस और जयनगर जैसे प्रमुख शहरों से आने-जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं।

जिन ट्रेनों को यह अतिरिक्त ठहराव मिलेगा, उनमें ये गडिय़ां शामिल हैं- जयनगर-एलटीटी/ एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस (11062/11061) जो 1 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगी, दानापुर-उधना/ उधना-दानापुर एक्सप्रेस (20934/20933) जो जनवरी से फरवरी तक चयनित तिथियों पर चलेगी, दरभंगा-पुणे/पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस (11034/11033); दरभंगा-अहमदाबाद /अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस (15559/15560); उधना-बनारस / बनारस-उधना एक्सप्रेस (20961/20962) और पुणे-गोरखपुर /गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (11037/11038)।

Related Articles

Latest News