Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशबिजली कंपनी ने समाप्त किए 592 पद, निजी कंपनी को सौंपे जाएंगे...

बिजली कंपनी ने समाप्त किए 592 पद, निजी कंपनी को सौंपे जाएंगे अधिकांश कार्य

मध्य प्रदेश की पावर ट्रांसिमशन कंपनी ने निजीकरण की ओर तेजी कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है और इसी तारतम्य में एमपी ट्रांसको ने 592 पद समाप्त कर दिए हैं, वहीं कंपनी में हाऊस कीपिंग, वाच एण्ड वार्ड तथा ‘बी’, ‘सी’ श्रेणी के समस्त अति उच्च दाब उपकेन्द्रों के संचालन से संबंधित कार्य बाह्य सेवा प्रदाता के माध्यम से किये जाने का निर्णय लिया गया है।

एमपी ट्रांसको द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि वर्तमान संगठनात्मक संरचना में 1431 नवीन पद सृजित एवं 19 संवर्गों का विलोपन करते हुए 592 पद समाप्त किये जाते है। बाह्य सेवा प्रदाता के माध्यम से 1652 पदों से संबंधित कार्यों को संपादित किया जाएगा।

एमपी ट्रांसको केआदेश में ये भी कहा गया है कि मप्र पावर ट्रांसिमशन कंपनी में संविदा कार्मिक, संविदा नियम, 2023 के इंगित प्रावधानों के अनुसार निर्धारित आयु सीमा के पूर्ण होने अथवा नियमित सीधी भर्ती के पद पर चयनित होने अथवा परफार्मेंस के आधार पर संविदा अनुबंध का नवीनीकरण नहीं होने तक कार्य कर सकेंगे।

कंपनी द्वारा नियमित पदों पर सीधी भर्ती के रिक्त पदों की गणना करते समय समकक्ष पद पर तत्समय कार्यरत संविदा कामिकों की संख्या को घटाकर, शेष रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जावेगी।

Related Articles

Latest News