Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र के असामयिक निधन पर बिजली कर्मियों...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र के असामयिक निधन पर बिजली कर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर (लोकराग)। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने आज बुधवार की सुबह 10 बजे मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता जेसू पूर्व शहर संभाग कार्यालय के प्रांगण में शोक सभा आयोजित कर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक सभा में संघ के प्रांतीय महासचिव हरेंद्र श्रीवास्तव, अजय कश्यप, अरुण मालवीय, लखन सिंह राजपूत, जगदीश मेश्राम, सुरेंद्र मेश्राम, कमल सिंह राजपूत, विश्वास गौतम, किशोर भोंडेकर, आनंद पटेल सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News