Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशभ्रमित न हों किसान- जबलपुर कलेक्टर को व्हाट्सएप नंबर 9407083130 पर बताएं...

भ्रमित न हों किसान- जबलपुर कलेक्टर को व्हाट्सएप नंबर 9407083130 पर बताएं समस्या

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान ख़रीदी सभी उपार्जन केन्द्रों पर बिना किसी अवरोध के चालू है। अभी 11 दिन में  174 किसानों से 1861 MT की ख़रीदी हो चुकी है। विगत वर्ष 11 दिन में 212 किसानों से MT 2590 MT ख़रीदी की गई थी। इस प्रकार ख़रीदी की गति अनुमान के मुताबिक़ है।

उल्लेखनीय है कि पंजीकृत 55900 किसानों में से 7300 किसानों द्वारा स्लाट बुकिंग की गई है।

वेयरहाउस एसोसिएशन द्वारा सूखत और किराया भुगतान के मुद्दे पर कतिपय मांगें रखी गई हैं। उक्त मांगों का किसानों से उपार्जन करने की प्रकिया से कोई सीधा संबंध नहीं है।

किसान भ्रमित न हों, किसान स्लाट बुकिंग कर उपार्जन केन्द्र पर जाकर बिना किसी बाधा के FAQ धान विक्रय कर सकते हैं। यदि किसी उपार्जन केन्द्र पर किसानों को धान विक्रय करने में परेशानी हो रही हो तो वह सीधे जबलपुर कलेक्टर को मोबाइल नम्बर 9407083130 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं।

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा है कि उपार्जन केन्द्र पर किसानों से धान क्रय करने में यदि किसी व्यक्ति अथवा एजेंसी द्वारा अवरोध उत्पन्न कर शासकीय कार्य में बाधा पैदा की जायेगी तो उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Latest News