Wednesday, April 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशपुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में मची भगदड़,11 जुआरी गिरफ्तार

पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में मची भगदड़,11 जुआरी गिरफ्तार

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में अधारताल स्थित कटरा क्षेत्र में एक घर की छत पर जुआं खेल रहे जुआंडिय़ों में उस वक्त भगदड़ मच गई। जब पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही कई जुआंड़ी तो छत से कूदकर भागे, जिन्हे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 11 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर 12 हजार रुपए जब्त किए है।

पुलिस के अनुसार कटरा अधारताल में रहने वाले मकबूल नामक युवक के घर पर लम्बे समय से जुआं फड़ संचालित हो रहा था। बीती देर रात भी यहां पर छत पर बैठकर लोग जुआं खेल रहे थे। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए छत पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, यहां तक कि जुआंड़ी छत से कूदकर भाग निकले, जिन्हे नीचे खड़ी पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से ईशा खान निवासी मदार छल्ला हनुमानताल, इब्राहिम मंसूरी निवासी राजाबाबा की कुटी हनुमानताल, शेख अशफाक निवासी कटरा अधारताल, शेख मुस्ताक निवासी दुर्गानगर अधारताल, शेख अलीम निवासी मोहरिया हनुमानताल, मोहम्मद सलमान निवासी आजादनगर मोहरिया हनुमानताल, रहीश अहमद निवासी हुसैन नगर मोहरिया हनुमानताल, मोहम्मद सलमान निवासी अहमद नगर गोहलपुर, रमजान खान निवासी मोहरिया हनुमानताल, गुलाम वारिस निवासी मदार छल्ला हनुमानताल, मकबूल खान निवासी कटरा मस्जिद नबाम्बे स्कूल के पास अधारताल को गिरफ्तार कर जुआ फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 12 हजार 700 रूपये जप्त करते हुये जुआडिय़ों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। जुआंडिय़ों को पकडऩे में एसआई दीपक मंडलोई, प्रधान आरक्षक महेन्द्र विष्ट, सुग्रीव तिवारी, प्रेमलाल, प्रताप धुर्वे, प्रदीप तिवारी, आरक्षक अभिनव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Latest News