इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार 18 मार्च की तड़के करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया।
यहां एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में लिया।
इसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। इससे पहले 7 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी।
पुलिस के अनुसार, कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई। इसने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया।
धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
कार में लगी आग की लपटें घर तक जा पहुंची
इंदौर के ब्रजेश्वरी में घर में भीषण आग लगी जिससे परिवार के 8 सदस्यों की मौत हो गई। कार में लगी आग की लपटें घर तक जा पहुंची जिससे मनोज पुगलिया सहित 8 लोग जिंदा जल गए।
इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा इलाके के पास यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार कार में चार्जिंग के दौरान आग लगी। यह घर तक फैल गई। मकान में कई गैस सिलेंडर रखे थे।
आग लगने से इनमें ब्लास्ट हो गया। एक के बाद एक कई ब्लास्ट हुए। इससे मकान में मौजूद 8 लोग जिंदा जल गए।
सभी लोग सो रहे थे कि अचानक आग भड़की
मंगलवार रात तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजबाड़ा इलाके में यह हादसा हुआ। घर में भीषण आग लग गई, जिसमें परिवार फंस गया। देर रात आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंची।
आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। इस बीच वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बंगाली चौराहे के पास ब्रजेश्वरी कॉलोनी में रहनेवाले पुगलिया परिवार के साथ यह हादसा हुआ।
उनके यहां एक कार्यक्रम था जिससे कुछ करीबी रिश्तेदार भी घर पर ही रुके थे। सभी लोग सो रहे थे कि अचानक आग भड़क उठी। इससे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
गैस सिलेंडरों में भी हुआ ब्लास्ट
शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर खड़ी एक ईवी कार चार्जिंग पर लगी थी। चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे कार में आग लग गई और तेजी से फैलते हुए घर में रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई।
आग के कारण गैस से भरे सिलेंडर फटने लगे। यहां करीब 15 सिलेंडर रखे थे जिनमें से 4 गैस सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ। इससे घर का एक हिस्सा भी जमींदोज हो गया।
हादसे में विजय सेठिया, छोटू सेठिया, सुमन, मनोज, सिमरन, राशि सेठिया, तनय और टीनू की मौत हुई है। सौरभ पुगलिया, आशीष और हर्षित पुगलिया घायल हैं।











