INDWF के 22वें महासम्मेलन का आयोजन 27 एवं 28 जनवरी को किया गया, जिसमे संपन्न हुए चुनाव में सुरक्षा कर्मचारी यूनियन (इंटक) खमरिया के आनंद शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया है। इसी तारतम्य में आज जबलपुर संस्कार धानी स्टेशन में यूनियन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
संगठन मंत्री बनते ही आनंद शर्मा ने सबसे पहले अशोक सिंह, अध्यक्ष आर. श्रीनिवासन महामंत्री, अरूण दुबे उपाध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि निर्माणी की ज्वलंत समस्याओं जैसे प्रमोशन के मुद्दे को बहाल करने के रणनिती तैयार की गई है एवं 22 फरवरी को रक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यूनियन के पदाधिकारी अनुपम भौमिक, अखिलेश पटेल, अनिल गुप्ता, राकेश जयसवाल, मो.नसीम, धर्मेंद्र रजक, महेंद्र रजक, मुकेश पाण्डेय, जीजो सी जैकब, आशीष तिवारी, टी रॉबिन, रविकांत, उदय जायसवाल, अमित गुप्ता ने बधाई दी है।














