Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में आए ₹1,929 करोड़ के निवेश...

मध्य प्रदेश स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट में आए ₹1,929 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में “स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट” में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “हील इंडिया” और ‘लाइफ स्टाइल’ (LiFE) जैसे दूरदर्शी विचारों से प्रेरित होकर मध्यप्रदेश को समग्र जीवनशैली और वेलनेस नवाचार का ग्लोबल सेंटर बनाया जा रहा है। समिट के माध्यम से प्रदेश ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारत के वेलनेस मिशन का नेतृत्व करने को पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट को एक परिवर्तनकारी पहलबताया और कहा कि यहां नीति, निवेश, अध्यात्म और समाज कल्याण का संगम हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब भारत के वेलनेस मिशन का ग्लोबल इंजन बनने को तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समिट में वेलनेस और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के निवेशकों से13 वन-टू-वन बैठकेंकीं, जिनमें बुनियादी ज़रूरतों, निवेश समर्थक नीतियों और प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। समिट में 1950 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा एक ही दिन होने का सुखद संयोग हुआ है। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का प्रदेश में पुनः शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश में 5 करोड़ पौधे रोपे गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उनकी सरकार रोजगार सृजन के लिए तेजी से काम कर रही है। धार्मिक स्थानों पर सभी चिकित्सा पद्धतियों के बड़े केन्द्र बनाने के पीछे आशय यही है कि दुनिया भर के लोगों को स्वास्थ्य के साथ अध्यात्म भी प्राप्त हो।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश स्पष्ट नीति, सक्षम प्रशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ निवेशकों को स्थायित्व और सफलता की गारंटी देता है। उन्होंने सभी वेलनेस उद्यमियों और संस्थाओं से प्रदेश में निवेश करने और उज्जैन से शुरुआत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “मध्यप्रदेश आएं, और भारत को विश्वगुरु बनाने की यात्रा में भागीदार बनें।”

समिट में एनआईपीआर अहमदाबाद और एमपीआईडीसी के बीच समझौता हुआ, जिसके अंतर्गत उज्जैन मेडिकल डिवाइस पार्क को तकनीकी और शैक्षणिक सहायता प्राप्त होगी। यह पार्क टेस्टिंग और प्रमाणीकरण हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

 

स.क्र.

नाम

पद

कंपनी

प्रस्‍तावित निवेश (करोड)

1

डॉ विनोद भंडारी

फाउंडर एवं चेयरमैन

भंडारी ग्रुप

984

2

सुरेश सिंह भदौरिया

फाउंडर एवं चेयरमैन

अमलतास ग्रुप

400

3

राजुल भार्गव

डायरेक्‍टर

सीएचएल हॉस्पिटल ग्रुप

200

4

देवांग कपाडिया

डायरेक्‍टर

लेटेन्‍ट डेवकॉन

100

5

युगांश सोनी

डायरेक्‍टर

लाभम ग्रुप

100

6

डॉ. मृत्युंजय स्वामी

सीईओएवंएमडी

शथायु आयुर्वेद

75

7

सुदीप रॉय

डायरेक्‍टर

रॉयल ऑर्किड होटल

50

8

स्वामी चितासुधन ज्ञान तपस्वी

जोनलहेड

शांतिगिरी आश्रम

10

9

हितेश्वर सिंह सिसौदिया

सीईओएवंएमडी

सनसेट डेज़र्ट कैंप

10

योग

1929

 

Related Articles

Latest News