Saturday, June 6, 2026
Homeमध्य प्रदेशस्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर, देवास और इंदौर को मिला पुरुष्कार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर, देवास और इंदौर को मिला पुरुष्कार

उज्जैन प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हर घर नल से जल के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 81 लाख से अधिक घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं। प्रदेश के 22 हजार से अधिक ग्रामों में सभी घरों में नल कनेक्शन दिए गए हैं। जल दर्पण जैसे डिजिटल प्लेटफार्म और आधुनिक लैब से जल गुणवत्ता निगरानी को सशक्त बनाने का नवाचार प्रदेश में हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वाहन और सारथी पोर्टल के माध्यम से परिवहन सेवाओं को सरल और ऑनलाइन बनाया गया है।

प्रदेश में जल्द ही शासकीय बसों का संचालन आरंभ होगा। ग्राम स्तर तक उपलब्ध होने वाली इस बस सेवा से सभी वर्गों को लाभ होगा। रजिस्ट्रेशन, परमिट, लाइसेंस और अस्थायी परमिट डिजिटल रूप से जारी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड से संग्रहित 337 टन अपशिष्ट का सफलतापूर्वक निष्पादन कर वर्षों से बंद पड़ी फैक्ट्री के परिसर का उन्होंने बिना मास्क के अवलोकन किया गया।

इस अनुपयोगी भूमि पर गैस त्रासदी में दिवंगत नागरिकों की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार की त्रासदी न हो इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर, देवास और इंदौर को भारत सरकार ने पुरस्कृत किया।

Related Articles

Latest News