Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर: सिविल लाइन में एजुकेशनल सोसाइटी आफिस पर ईओडब्ल्यू-नगर निगम का संयुक्त...

जबलपुर: सिविल लाइन में एजुकेशनल सोसाइटी आफिस पर ईओडब्ल्यू-नगर निगम का संयुक्त छापा

जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर के सिविल लाइन स्थित राजीव जैन के एजुकेशनल सोसाइटी में आज 19 दिसमबर शुक्रवार की सुबह ईओडब्लयू और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। टीम भवन संबंधी जांच में जुटी रही।

टीम के मुताबिक नगर निगम से अनुमति लेकर बनाए गए ढांचे और उसमें संचालित किए जाने वाली सोसाइटी की जांच की जा रही है। इसमें भूखंड की नाप कर उसका मिलान किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक इस भवन में इसके पहले अस्पताल संचालित किया जा रहा था। ईओडब्ल्यू की टीम अस्पताल और एजुकेशन संबंधी दस्तावेजों की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि भवन का निर्माण नियमों को तोड़मरोड़ कर किया गया है, जिससे शासन को भारी क्षति पहुंची है। फिलहाल, मौके पर टीम बारीकी से अध्यन में जुटी हुई है।

Related Articles

Latest News