जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026.27 के लिए 2200 करोड़ रुपए का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया है।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने 21 अरब 66 करोड़ 27 लाख रुपए के इस बजट को शहर के विकास का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आय-व्यय का दस्तावेज नहीं बल्कि जबलपुर को महानगर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
महापौर ने जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया िकि पिछले साढ़े तीन वर्षों में 2600 करोड़ रुपए के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। अगले डेढ़ वर्ष में 3000 करोड़ रुपए के नए कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
उन्होंने यह भी दावा किया कि इस अवधि में नगर निगम ने कोई कर्ज नहीं लिया और आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्य किया है। बजट में अर्बन चैलेंज फंड के तहत 1147 करोड़ रुपए के प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
इनमें रानीताल फ्रंट विकास, झुग्गी पुनर्वास, अफोर्डेबल हाउसिंग, तालाबों का सौंदर्यीकरण, जल आपूर्ति और सीवर नेटवर्क विस्तार जैसे प्रमुख कार्य प्रस्तावित हैं।
222 crore rupees have been allocated for flood control and rainwater harvesting.
शहर में बाढ़ नियंत्रण और रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिए 222 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस राशि से नालों का निर्माण, तालाबों का गहरीकरण, मोबाइल पंपिंग स्टेशन की स्थापना और फ्लड अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित किया जाएगा।
Major investment in sewer, re-densification and transport
बजट में 755 करोड़ रुपए की सीवर लाइन परियोजनाए 500 करोड़ रुपए का री.डेंसिफिकेशन प्रोजेक्टए 200 करोड़ रुपए का बायोगैस प्लांट, 100 एसी बसें, 64 स्थानों पर पार्किंग सुविधा और 12 लाख पौधारोपण की योजनाएं भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, डुमना नेचर पार्क में 5-स्टार स्तर का रिसोर्ट और गौर नदी के कायाकल्प की योजना भी प्रस्तावित है।
Better performance in cleanliness and air quality
महापौर ने बताया कि जबलपुर को स्वच्छता में देश में पांचवां और एयर क्वालिटी में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बजट में नगर निगम स्कूलों के मेधावी छात्रों के लिए हवाई यात्राए सफाई मित्रों का सम्मान और एआई चैटबॉट के माध्यम से शिकायत समाधान जैसी नई योजनाएं भी शामिल की गई हैं।








