Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान...

मध्य प्रदेश का मौसम: कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश की सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने आज बुधवार के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, रायसेन, देवास, धार, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन सहित अन्य सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने गुरुवार 26 जून को भोपाल, जबलपुर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश की संभावना जताई है।

वहीं शुक्रवार 27 जून को मौसम विभाग ने सागर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सीधी, सिंगरौली में भारी बारिश होने और बाकी अन्य जिलों में माध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

Related Articles

Latest News