Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेश23 अगस्त को होगा मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाइओवर का लोकार्पण

23 अगस्त को होगा मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाइओवर का लोकार्पण

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर में निर्मित मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर (एलिवेटेड कॉरिडोर) का 23 अगस्त को लोकार्पण करेंगे। 6.855 किलोमीटर लंबाई वाला यह फ्लाइओवर 1052 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने गत दिवस नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर फ्लायओवर के लोकार्पण के लिये आमंत्रित किया था, केन्द्रीय मंत्री  गडकरी ने 23 अगस्त को जबलपुर में कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी।

यह फ्लाईओवर जबलपुर शहर के यातायात दबाव को कम करेगा और प्रदेश में आधुनिक आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक नया मानक भी स्थापित करेगा।

Related Articles

Latest News